बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

किशनगंज में स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा, डीएम ने किया निरीक्षण

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: बुधवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज ने सदर प्रखंड के बेलवा पंचायत के छगलिया गांव में सफल महिला किसान रूकिया बैगम के स्ट्रॉबेरी के खेत का निरीक्षण किया. जिला पदाधिकारी श्री राज के द्वारा स्ट्रॉबेरी की खेती से जुड़ी जानकारी किसान से लिया. उन्होंने कहा कि जिला के लिए बहुत अच्छा मौका है.

स्ट्रॉबेरी की खेती

स्ट्रॉबेरी की खेती से किसानो की आय बढ़ेगी.इस खेती से किसान को मुनाफा अच्छा होगा.जिला पदाधिकारी के भ्रमण से आस पास के क्षेत्रों के किसानों में इस खेती को लेकर उत्सुकता बढ़ने लगी है.जिला पदाधिकारी के अलावे कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी का निरीक्षण पूर्व मे हुआ था.वही मौके पर प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अभिनव देव के द्वारा जिला पदाधिकारी विशाल राज को स्ट्रॉबेरी खेती का विस्तार से जानकारी दिया गया।इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए, जिला उद्यान पदाधिकारी राहुल रंजन,प्रखंड विकास पदाधिकारी, ग्रामीण विकास पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया तैबुर रहमान, कृषि समन्वयक मंजर अनीस आदि उपस्थित थे।

स्ट्रॉबेरी की खेती
374 Views

Other News

error: JEB News is copyright content