बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » हेल्थ & फिटनेस » डीएम व विधायक ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ।

डीएम व विधायक ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ।

Share Now :

WhatsApp

रिपोर्ट: मनोवर आलम

किशनगंज: ग्रामीण विकास विभाग अभिकरण के सौजन्य से जिले में संचालित मनरेगा योजना के अंतर्गत जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला एवं कोचाधामन विधायक इजहार असफी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ पौधारोपण कर किया।

जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने मनरेगा योजना के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को मनरेगा योजना के तहत एवं वन विभाग के द्वारा किए जा रहे हैं पौधारोपण के उपरांत उसकी बेहतर रख-रखाव कर वृक्ष के रूप में बड़ा बनाने की अपील किया।  जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में मनरेगा योजना के तहत बड़े पैमाने पर एक साथ पधारोपण अभियान चलाया जा रहा है , ताकि विभागीय लक्ष्य को पूरा करते हुए जिले को हरियाली बनाया जा सके ।

उन्होंने कहा कि जब सभी लोग एक पौधा अपने मां के नाम लगाएंगे और उसकी रखरखाव करेंगे तभी समाज के लोगों को बेहतर वातावरण मिल सकेगा। वही कोचाधामन विधायक इजहार असफी ने कहा कि जिले वासियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने की आवश्यकता है। ताकि हमारा समाज बेहतर हो और हमें शुद्ध वातावरण मिल सके साथ ही साथ मौसम में भी सुधार हो। उन्होंने जिले के प्रत्येक लोगों को एक पेड़ अपने मां के नाम लगाने का अपील किया ।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता डीआरडीए निर्देशक शमीम सौरभ मनी, जिला जिला पंचायती राज पदाधिकारी जफर आलम, मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साह वरीय लेखा अधिकारी दीपक कुमार साह, किशनगंज जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजार आलम, किशनगंज प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जुबेर आलम, मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ऋषि प्रकाश, किशनगंज प्रखंड मे नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशन राज, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चिरंजीव कुमार शर्मा, जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अखलाक हुसैन, लोजपा जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान दौला पंचायत के मुखिया रफीना खातून पंचायत समिति सदस्य मुबारक हुसैन,अशोक लाल, शमीम अख्तर सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि एवं कर्मी मौजूद रहे।

155 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content