बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » क्रिकेट/खेलकूद » राज्य अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता में धान्वी और सुरोनोय का चयन, जिला पदाधिकारी ने दी बधाई

राज्य अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता में धान्वी और सुरोनोय का चयन, जिला पदाधिकारी ने दी बधाई

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: पटना के गोला रोड स्थित होटल डायमंड इन में बिहार राज्य अंडर-11 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई है और सोमवार को समाप्त होगी। इस प्रतियोगिता में राज्य के 13 जिलों के 117 खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिनमें किशनगंज से धान्वी कर्मकार और सुरोनोय दास शामिल हैं।

Advertisement

जिला शतरंज संघ के महासचिव शंकर नारायण दत्ता और वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, और राज्य-स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। धान्वी कर्मकार, जो अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षक और चेस क्रॉप्स के संस्थापक के परिवार से आती हैं, बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा हैं। सुरोनोय दास, संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास के पुत्र हैं, और वे कथित विद्यालय के कक्षा 5 के छात्र हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले तीन वर्षों में अंडर-7 और अंडर-9 वर्गों में कुल 7-7 बार राज्य का प्रतिनिधित्व किया है।

Advertisement

जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें शुक्रवार को प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि किशनगंज के खिलाड़ियों का इस तरह राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफल होना जिले के लिए गर्व का विषय है। भविष्य में इनमें से कई खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर बन सकते हैं। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रह्लाद कुमार, संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास, महासचिव शंकर नारायण दत्ता, और वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

279 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content