बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र में शुद्ध और लौह मुक्त पेयजल की नई सुविधा, मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान ने किया वाटर एटीएम का उद्घाटन

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: नगर परिषद क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर शुद्ध और लौह मुक्त पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाटर एटीएम की स्थापना की गई है। मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान ने इस पहल के तहत विभिन्न स्थानों पर वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। इस नई सुविधा के तहत, नगर के बिहार बस स्टैंड, न्यायालय मुख्य द्वार, मेडिकल कॉलेज मुख्य द्वार, पश्चिम पाली और सदर अस्पताल किशनगंज के सामने वाटर एटीएम का संचालन शुरू हो गया है।

इन वाटर एटीएम से लोग मात्र ₹5 का सिक्का डालकर शुद्ध पेयजल प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सुरक्षित और सस्ता पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद संप्रति, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनिल सिंह, कौशल आनंद, मनोज सिंह और वाटर एटीएम संचालक आरोही कुमार अमर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस नई सुविधा से नागरिकों को न केवल स्वच्छ पानी मिलेगा, बल्कि यह स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। किशनगंज नगर परिषद द्वारा की गई इस पहल को शहरवासियों ने भी सराहा है और इसे एक आवश्यक सेवा के रूप में देखा जा रहा है।

168 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content