बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » अजब/गजब » उत्क्रमित मध्य विद्यालय सताल में मिड डे मील में गिरगिट मिलने से मचा हड़कंप, भोजन वापस, कार्रवाई की मांग

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सताल में मिड डे मील में गिरगिट मिलने से मचा हड़कंप, भोजन वापस, कार्रवाई की मांग

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सताल, बहादुरगंज में मिड डे मील के दौरान भोजन में गिरगिट मिलने की घटना सामने आई है, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चों और शिक्षकों ने इस गंभीर लापरवाही के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताते हुए भोजन को तुरंत वापस कर दिया और दोषी एनजीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए एनजीओ से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। जिले में मिड डे मील में इस तरह की लापरवाहियों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे अभिभावकों और छात्रों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्कूल प्रशासन और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मिड डे मील की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी रखी जाए और दोषी एनजीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बच्चों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ हो सकता है, जो जिले के शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

288 Views

One thought on “उत्क्रमित मध्य विद्यालय सताल में मिड डे मील में गिरगिट मिलने से मचा हड़कंप, भोजन वापस, कार्रवाई की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content