बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

किशनगंज के पहाड़ कट्टा मंडल में भाजपा का सदस्यता अभियान तेज

Share Now :

WhatsApp

रिपोर्ट:किशनगंज संवाददाता

किशनगंज: आगामी सदस्यता अभियान 2024 के तहत पहाड़ कट्टा मंडल के उदगड़ा पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को सदस्यता अभियान से जोड़ा गया। इस अभियान के दौरान 880002024 पर मिस्ड कॉल देकर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन का सदस्य बनने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।

सदस्यता अभियान

मंडल अध्यक्ष धीरज दास के नेतृत्व में कई गांव और टोलों का दौरा कर घर-घर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हमें गर्व है कि हम विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रवादी राजनीतिक संगठन के सदस्य हैं, जो देश के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में देश का गौरव और जनता का आत्मविश्वास बढ़ा है। सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी लोग भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं।

Advertisement

इस कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सह युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित कौशिक, जिला महामंत्री मनीष सिंहा, पूर्व जिला महामंत्री संजय उपाध्याय, पंचायत अध्यक्ष दिलीप दास और जीवछ यादव समेत कई पंचायत और बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। भाजपा का यह सदस्यता अभियान इलाके में तेजी से प्रगति कर रहा है और गांवों में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा दे रहा है।

कार्यक्रम में शामिल लोग
241 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content