बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » क्राइम न्यूज़ » किशनगंज जिला परिषद अध्यक्ष की सख्त अपील, अवैध वसूली पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग

किशनगंज जिला परिषद अध्यक्ष की सख्त अपील, अवैध वसूली पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम ने सरकार और जिला प्रशासन से बहादुरगंज सहित अन्य क्षेत्रों में हो रही अवैध वसूली को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल ने उनसे मुलाकात की और इस मुद्दे पर चर्चा की।

प्रेस विज्ञप्ति

इसके बाद, रुकैया बेगम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बहादुरगंज, महादेवदिधि चौक, एलआरपी चौक और लोहागाड़ा जैसे स्थानों पर छोटे व्यापारियों और किसानों से मवेशियों के व्यापार के दौरान पाँच हजार से दस हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। रुकैया बेगम ने कहा कि इन व्यापारियों के पास मवेशी खरीदने की वैध रसीदें होती हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने सरकारी टैक्स का भुगतान किया है।

Advertisement

इसके बावजूद, उनसे जबरन अवैध वसूली की जा रही है, जिससे गरीब किसान और मजदूर वर्ग को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन व्यापारियों के पास सीमित संसाधन हैं, और वे मवेशियों को एक हाट से दूसरे हाट, जैसे जोकीहाट से लोहागाड़ा, छत्तरगाछ, और ठाकुरगंज तक ले जाकर बेचते हैं।

रुकैया बेगम

यह उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है, और अवैध वसूली के कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और भी खराब हो रही है। जनता एक्सप्रेस की टीम से बात करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ने किशनगंज जिला प्रशासन से इस मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस अवैध गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जा सके और गरीब वर्ग के व्यापारी और किसान अपने काम को बिना किसी बाधा के जारी रख सकें।

Advertisement

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि वे दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाएं ताकि व्यापारियों और किसानों को राहत मिल सके। रुकैया बेगम की इस अपील का समर्थन करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध वसूली को तत्काल रोका जाए और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

213 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content