बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » बिहार न्यूज़ » किशनगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 24 में स्थित आश्रय केंद्र का निरीक्षण

किशनगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 24 में स्थित आश्रय केंद्र का निरीक्षण

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 में 2018 से संचालित आश्रय केंद्र का निरीक्षण मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान, स्थानीय वार्ड पार्षद शाह, और भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप द्वारा किया गया। इस दौरान नगर परिषद के कई अन्य पार्षद प्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित थे।

निरीक्षण करते

निरीक्षण के दौरान आश्रय केंद्र की व्यवस्थाओं में कई खामियां पाई गईं, जिनमें रसोई घर का संचालन बंद होना प्रमुख मुद्दा रहा। इस पर रोष प्रकट करते हुए मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान ने संबंधित पदाधिकारियों से तत्काल व्यवस्था सुधारने और केंद्र में रह रहे लोगों के लिए सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Advertisement

इसके अलावा, वार्ड पार्षद सुशांत गोप ने केंद्र के संचालन पर सवाल उठाते हुए सुझाव दिया कि छह वर्षों से एक ही महिला समूह द्वारा संचालित केंद्र की समीक्षा की जाए और इसे किसी नए समूह को सौंपा जाए, जिससे संचालन में पारदर्शिता और सुधार सुनिश्चित हो सके।

बैठक करते

स्वच्छता अधिकारी स्वरूप कुमार को आश्रय केंद्र की सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही, सहायता समूह की संचालिका को केंद्र की कमियों की सूची 24 घंटे के भीतर कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपने का आदेश दिया गया।

208 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content