बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » नौकरियां/जॉब » सुरजापुर का AR मोबाइल रिपेयरिंग इंस्टीट्यूट बना युवाओं के लिए रोजगार का नया केंद्र

सुरजापुर का AR मोबाइल रिपेयरिंग इंस्टीट्यूट बना युवाओं के लिए रोजगार का नया केंद्र

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज से सटे सुरजापुर में स्थित ए. आर. मोबाइल रिपेयरिंग एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने आज सीपीयू रीबॉलिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। यह संस्थान वर्ष 2020 से मोबाइल रिपेयरिंग के क्षेत्र में युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर रहा है, जिसमें उन्हें बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक का प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे तकनीकी रूप से सशक्त होकर रोजगार के अवसर पा सकें।

समारोह का फोटो

इस खास अवसर पर चाकुलिया के विधायक मिनहाजुल आरफीन आजाद, जिला परिषद नुदरत महजबी, श्री प्रणब सरकार, ओसी दलकोला पुलिस स्टेशन, और हास्य कलाकार जावेद अख्तर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने इस संस्थान के प्रयासों की सराहना की और युवाओं को प्रेरित किया कि वे इस प्रकार की तकनीकी शिक्षा को अपनाकर अपने भविष्य को संवारें।

CPU Reballing Competition banner

इस संस्थान में न केवल सुरजापुर, किशनगंज और आसपास के इलाकों से, बल्कि पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से छात्र आते हैं। यहां के टीचर्स और ट्रेनिंग टेक्नीशियन अपने क्षेत्र में निपुण और अनुभवी हैं, जिसके कारण देश के कोने-कोने से विद्यार्थी यहां आकर मोबाइल रिपेयरिंग में प्रशिक्षित होते हैं। यहां विद्यार्थियों को बहुत कम शुल्क में, उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाओं के साथ बेहतर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे वे कम समय में विशेषज्ञता हासिल कर पाते हैं।

अतिथि को सम्मानित करते संस्थापक

इस आयोजन में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर रहे जहिदुर रहमान को माइक्रोस्कोप, गौतम को डीसी पावर सप्लाई, और सैफुल इस्लाम को हॉटगन पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।
ए. आर. मोबाइल रिपेयरिंग एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक नदीम सरवर और प्रिंसिपल इंजीनियर तनज़ीम अशरफ़ का कहना है कि मोबाइल रिपेयरिंग का हुनर आज के दौर में रोजगार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

अतिथि को सम्मानित करते निर्देश

मोबाइल हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन गया है और इसका सही तरीके से काम करते रहना आवश्यक है। इसके साथ ही, यह क्षेत्र उन लोगों के लिए अच्छी कमाई का अवसर भी प्रदान करता है, जो इसमें प्रशिक्षण लेकर अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

अतिथि गण

इंस्टीट्यूट ने किशनगंज के युवाओं से विशेष अनुरोध किया है कि यदि वे मोबाइल रिपेयरिंग का कौशल सीखना चाहते हैं, तो यह उनके लिए एक सुनहरा अवसर है। मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

AR मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर प्रिंसिपल
291 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content