बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

लोक जनशक्ति पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर की रणनीतिक बैठक

Share Now :

WhatsApp

पटना के कृष्णापुरी स्थित कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पार्टी के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान और युवा जिला अध्यक्ष कुंदन सिंह के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में किशनगंज जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की गई और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई।

Advertisement

राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि हबीबुर रहमान के नेतृत्व में किशनगंज जिले में पार्टी को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिसका लाभ राजग गठबंधन को आगामी चुनावों में निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होंने कहा, “लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) आगामी चुनावों में 100 प्रतिशत जीत सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस महीने के अंत तक उनका किशनगंज दौरा प्रस्तावित है, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करेंगे।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया कि जल्द ही राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओं का एक समीक्षात्मक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया है कि बूथ कमेटी की सूची प्रदेश कार्यालय में शीघ्र समर्पित की जाए। इसके साथ ही मकर संक्रांति के बाद प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ अध्यक्षों का प्रवास कार्यक्रम भी निर्धारित किया जाएगा।

Advertisement

बिहार प्रदेश चुनाव प्रभारी और जमुई के सांसद अरुण भारती ने जिला अध्यक्ष और युवा जिला अध्यक्ष से संगठन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किशनगंज जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण और प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक करने की योजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं और उनका लक्ष्य राजग गठबंधन की जीत सुनिश्चित करना है।

Advertisement

पार्टी की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। आगामी दिनों में पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के दौरे के दौरान इन तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

175 Views

Other News

error: JEB News is copyright content