बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » एक्सीडेंट न्यूज़ » कटिहार: डीपीओ की स्कॉर्पियो में आग

कटिहार: डीपीओ की स्कॉर्पियो में आग

Share Now :

WhatsApp

कटिहार के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब कार्यालय की पार्किंग में खड़ी डीपीओ रवींद्र कुमार की स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। यह घटना रिहायशी इलाके में स्थित कार्यालय के पास हुई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कटिहार: डीपीओ की स्कॉर्पियो में आग
कटिहार: डीपीओ की स्कॉर्पियो में आग

स्थानीय लोगों के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण गाड़ी धूप में खड़ी थी, और संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से गाड़ी में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायरमैन चंद्रजीत कुमार और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और किसी बड़े हादसे को होने से रोका।

फायरमैन चंद्रजीत कुमार ने बताया कि उन्हें सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के पास डीपीओ की स्कॉर्पियो में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। हालांकि, आग लगने के सटीक कारण की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, और जांच जारी है।

घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

अधिक नवीनतम समाचारों के लिए पढ़ें JebNews 

27 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content