बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

मरंगा में तेज रफ्तार ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान

Share Now :

WhatsApp

पूर्णिया: जिले के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदा बाजार में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के ठहरा गांव, वार्ड नंबर-12 निवासी तारणि मोहाली की 60 वर्षीय पत्नी चंद्रमा देवी के रूप में की गई है।

मरंगा में तेज रफ्तार ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान
मरंगा में तेज रफ्तार ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान

जानकारी के अनुसार, चंद्रमा देवी रोज की तरह सुबह अपने घर से बाजार में सब्जी और घरेलू सामान की खरीदारी के लिए निकली थीं। जब वे हरदा बाजार में पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और बुरी तरह कुचलते हुए फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मरंगा में तेज रफ्तार ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान
मरंगा में तेज रफ्तार ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान

घटना के बाद वहां भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस और महिला के परिजनों को सूचना दी। मृतका की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची मरंगा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि हरदा बाजार एक अत्यंत व्यस्त इलाका है, जहां से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने हादसे के बाद बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है।

पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक व उसके फरार चालक की तलाश की जा रही है। हालांकि अब तक आरोपी चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

अधिक ताजा खबरों के लिए पढ़ें JebNews

64 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content