बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज में राष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर बाल विवाह उन्मूलन और बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के दिशा-निर्देश में महिला एवं बाल विकास निगम कार्यालय, किशनगंज द्वारा 24 जनवरी 2026 को बालिका उच्च विद्यालय, डुमरिया, किशनगंज में जिला पदाधिकारी किशनगंज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बाल विवाह उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वावधान में किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर, किशनगंज से मिनी मैराथन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बालिका उच्च विद्यालय, डुमरिया की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश दिया।

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बाल विवाह उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

इसके साथ ही “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत बाल विवाह निषेध को लेकर शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, छात्राओं एवं कर्मियों ने बाल विवाह को समाप्त करने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बाल विवाह उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम, जिला मिशन समन्वयक, वन स्टॉप सेंटर किशनगंज की केंद्र प्रशासक एवं महिला एवं बाल विकास निगम कार्यालय के कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही बाल विवाह उन्मूलन में प्रशासन, समाज, विद्यालय, अभिभावकों एवं अन्य संबंधित स्टेकहोल्डर्स की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, किशनगंज के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (पॉश एक्ट 2013), चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, महिला पुनर्वास कोष एवं महिलाओं के लिए कौशल विकास योजनाएं शामिल रहीं।

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बाल विवाह उन्मूलन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम को बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में सामूहिक सहभागिता, जन-जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अन्य कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

79 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content