बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

किशनगंज में युवती की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत सामने आया है। पुलिस ने युवती की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

किशनगंज में युवती की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार
किशनगंज में युवती की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 5 फरवरी 2026 को चुनामारी बाद टोला के पास बांस के झाड़ से 24 वर्षीय युवती तजल्ली प्रवीन का शव बरामद किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस संबंध में मृतका के पिता मोहम्मद तसलीम के बयान पर कोचाधामन थाना में कांड संख्या 68/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

किशनगंज में युवती की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार
किशनगंज में युवती की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

जांच के दौरान सामने आया कि तजल्ली प्रवीन और फैजान आलम (उम्र करीब 21 वर्ष), निवासी चुनामारी सुकलरानी, के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच मोबाइल फोन के माध्यम से नियमित बातचीत होती थी। पुलिस का कहना है कि तजल्ली फैजान पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ गया था।

घटना वाले दिन दोनों की मुलाकात खेत में हुई थी। इस दौरान शादी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पुलिस के मुताबिक विवाद के दौरान फैजान आलम ने गुस्से में आकर तजल्ली के दुपट्टे से उसका मुंह दबाया और गला घोंट दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

किशनगंज में युवती की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार
किशनगंज में युवती की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से मृतका का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया और घटनास्थल से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

विशेष जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य सूचना संकलन के आधार पर आरोपी फैजान आलम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से मृतका का विवो कंपनी का बिना सिम वाला मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपी का स्वयं का मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है।

किशनगंज में युवती की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार
किशनगंज में युवती की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि प्राथमिकी में नामजद एक अन्य व्यक्ति का इस घटना से कोई संबंध नहीं था, जिसके बाद उसे मामले से बाहर कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

118 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content