बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

लोहरपट्टी-पिलखाना पुल निर्माण का DM ने किया निरीक्षण

Share Now :

WhatsApp

 

किशनगंज: नगर परिषद क्षेत्र में निर्माणाधीन लोहरपट्टी-पिलखाना पुल के एलाइनमेंट को लेकर उठे सवालों के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी विशाल राज ने अधिकारियों की टीम के साथ पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और निर्माण में गुणवत्ता और एलाइनमेंट को लेकर सख्त निर्देश दिए।

लोहरपट्टी-पिलखाना पुल निर्माण का DM ने किया निरीक्षण
लोहरपट्टी-पिलखाना पुल निर्माण का DM ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, और नगर विकास विभाग के अभियंता भी उपस्थित रहे। यह पुल माधव नगर सब्जी मंडी (वार्ड संख्या 5) को पिलखाना (वार्ड संख्या 1) से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 2.42 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

लोहरपट्टी-पिलखाना पुल निर्माण का DM ने किया निरीक्षण
लोहरपट्टी-पिलखाना पुल निर्माण का DM ने किया निरीक्षण

इस पुल के निर्माण से रमजान नदी के पास लगने वाले ट्रैफिक जाम से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में सौदागर पट्टी रमजान पुल पर अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम लगता है, जिससे लोगों को रोजाना काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पुल के एलाइनमेंट में संभावित गड़बड़ी की शिकायत बीस सूत्री समिति के उपाध्यक्ष सुशांत गोप ने जिला प्रशासन को की थी। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर जाकर निर्माण कार्य की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद विजय रंजन देव और पार्षद प्रतिनिधि अरविंद मंडल भी मौजूद रहे। उन्होंने पुल के डिजाइन और निर्माण से जुड़ी कुछ संभावित समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया और स्थानीय जरूरतों के अनुसार सुधार करने की मांग की।

जिलाधिकारी विशाल राज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुल का निर्माण निर्धारित प्राक्कलन और सही एलाइनमेंट के अनुसार ही किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए, क्योंकि इस पुल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में यातायात को सुचारु और सुविधाजनक बनाना है।

पुल के जल्द निर्माण और सही एलाइनमेंट के पालन से न केवल ट्रैफिक जाम कम होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और आवागमन में भी सुधार आएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक राहत मिलेगी।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

108 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content