बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » किशनगंज सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

किशनगंज सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। लोनधोरा मुख्य मार्ग पर ओवरटेक के दौरान स्कूटी और तेज रफ्तार पिकअप वैन के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया।

किशनगंज सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर घायल
किशनगंज सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार तीन युवक ठाकुरगंज की ओर से आ रहे थे और पिकअप वैन किशनगंज की दिशा से आ रही थी। इसी दौरान ओवरटेक करने की कोशिश में दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवक दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई।

किशनगंज सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर घायल
किशनगंज सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

मृतक की पहचान पोठिया प्रखंड के बेलगाछी गांव निवासी 22 वर्षीय सचिन सिंह के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में 17 वर्षीय मुकेश कुमार और 25 वर्षीय राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं और अष्ट्याम के लिए सामान खरीदने जा रहे थे।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ठाकुरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया।

किशनगंज सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर घायल
किशनगंज सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय एक टोटो भी मौके पर मौजूद था, जो टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हालांकि, टोटो चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

किशनगंज सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर घायल
किशनगंज सड़क हादसे में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को सख्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

22 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content