बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » किशनगंज के पोठिया में ‘रॉयल मोटर्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन

किशनगंज के पोठिया में ‘रॉयल मोटर्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: जिले के पोठिया प्रखंड स्थित ब्लॉक रोड, पोठिया थाना के समीप रॉयल मोटर्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए शोरूम के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब होंडा कंपनी के सभी प्रमुख दोपहिया वाहन एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे ग्राहकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

किशनगंज के पोठिया में ‘रॉयल मोटर्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन
किशनगंज के पोठिया में ‘रॉयल मोटर्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन

शोरूम के संचालक शोहराब आलम और मुन्ना मुश्ताक ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सुविधा, विश्वसनीय सेवा और उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण वाहन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां विभिन्न मॉडल्स को शामिल किया गया है।

किशनगंज के पोठिया में ‘रॉयल मोटर्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन
किशनगंज के पोठिया में ‘रॉयल मोटर्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन

शोरूम में होंडा की लोकप्रिय बाइक्स जैसे शाइन 100, शाइन 125, एसपी 125, यूनिकॉर्न 160, हॉर्नेट 2.0, एक्सब्लेड और सीबी 200एक्स उपलब्ध हैं। वहीं स्कूटर सेगमेंट में एक्टिवा 6G, एक्टिवा 125, डियो और ग्राजिया 125 जैसे मॉडल्स ग्राहकों के लिए रखे गए हैं। ये सभी वाहन बेहतर माइलेज, मजबूत इंजन, कम मेंटेनेंस और आरामदायक सफर के लिए जाने जाते हैं।

किशनगंज के पोठिया में ‘रॉयल मोटर्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन
किशनगंज के पोठिया में ‘रॉयल मोटर्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन

उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स भी रखे गए हैं। कई दिनों तक चलने वाले इस ऑफर में आकर्षक छूट और डिस्काउंट प्राइस पर वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही वाहन खरीदने पर हेलमेट जैसे उपहार भी दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

किशनगंज के पोठिया में ‘रॉयल मोटर्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन
किशनगंज के पोठिया में ‘रॉयल मोटर्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस तरह का आधुनिक शोरूम खुलने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी और अब उन्हें वाहन खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने रॉयल मोटर्स द्वारा दी जा रही सुविधाओं और बेहतर सर्विस की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

किशनगंज के पोठिया में ‘रॉयल मोटर्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन
किशनगंज के पोठिया में ‘रॉयल मोटर्स’ शोरूम का भव्य उद्घाटन

अतिथियों ने शोरूम के सफल संचालन की कामना करते हुए कहा कि यह पहल न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक विकास में भी योगदान देगी।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

18 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content