बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » चिकन नेक पर बढ़ती सुरक्षा चिंताएँ

चिकन नेक पर बढ़ती सुरक्षा चिंताएँ

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज। जनता दल (यूनाइटेड) के ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ठाकुरगंज समेत पूरा इलाका देश के अत्यंत संवेदनशील ‘चिकन नेक’ क्षेत्र में आता है, जिस पर बाहरी ताकतों की नजर बनी हुई है।

विधायक के अनुसार, लगभग 22 किलोमीटर लंबा यह संकीर्ण गलियारा नेपाल और बांग्लादेश के बीच स्थित है, जिसमें गलगलिया, चुराली, तियागाछ, रामगंज और चोपड़ा जैसे इलाके शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सामरिक अहमियत को देखते हुए यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

चिकन नेक पर बढ़ती सुरक्षा चिंताएँ
चिकन नेक पर बढ़ती सुरक्षा चिंताएँ

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अतीत में शरजील इमाम द्वारा दिए गए बयान ने भी इस क्षेत्र को चर्चा में ला दिया था, जिससे इसकी संवेदनशीलता और स्पष्ट होती है।

गोपाल अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध घुसपैठ और गतिविधियों के कारण सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल भारतीय नागरिकों को मिलना चाहिए।

चिकन नेक पर बढ़ती सुरक्षा चिंताएँ
चिकन नेक पर बढ़ती सुरक्षा चिंताएँ

सीमा क्षेत्र में ‘नो मैन्स लैंड’ के भीतर बनी अवैध बस्तियों को लेकर भी उन्होंने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में अवैध निर्माणों की पहचान की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

चिकन नेक पर बढ़ती सुरक्षा चिंताएँ
चिकन नेक पर बढ़ती सुरक्षा चिंताएँ

सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘चिकन नेक’ क्षेत्र में सेना का कैंप स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है, वहीं वायुसेना के लिए भी जमीन चिन्हित की जा रही है। विधायक ने सीमा पर जाली नोट और नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर भी चिंता जताई और कहा कि इन गतिविधियों पर रोक लगाना अत्यंत जरूरी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

18 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content