बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » अररिया में रसोई गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

अररिया में रसोई गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

Share Now :

WhatsApp

अररिया जिले में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर स्थिति पूरी तरह सामान्य और संतुलित बनी हुई है। जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 17 मार्च से 29 मार्च 2026 के बीच जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 196 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 165 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया है, जबकि शेष 31 मामलों पर संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।

अररिया में रसोई गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य
अररिया में रसोई गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

प्रशासन ने लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सभी संबंधित गैस एजेंसियों के एरिया मैनेजरों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसी के तहत जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जिले की 13 गैस एजेंसियों पर अचानक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एजेंसियों के स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रणाली और उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की गहन जांच की गई। जांच में सभी एजेंसियां निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्य करती पाई गईं और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई।

अररिया में रसोई गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य
अररिया में रसोई गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 55 गैस एजेंसियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं और वर्तमान में घरेलू गैस की उपलब्धता मांग से अधिक है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग के बाद अधिकतम 25 दिनों के भीतर और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के भीतर डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।

अररिया में रसोई गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य
अररिया में रसोई गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि कालाबाजारी, जमाखोरी या किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर 24 घंटे सक्रिय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां उपभोक्ता 06453-222309 नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा अनुमंडल स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं, ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके।

अररिया में रसोई गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य
अररिया में रसोई गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत एजेंसियों से ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। साथ ही, डिलीवरी के समय सिलेंडर का वजन और रसीद की जांच अवश्य करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इसी तरह का छापेमारी अभियान जारी रहेगा, ताकि गैस आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और उपभोक्ताओं को समय पर और सही मात्रा में गैस उपलब्ध हो सके।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

15 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content