बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » अररिया में गैस बुकिंग को लेकर अफरा-तफरी

अररिया में गैस बुकिंग को लेकर अफरा-तफरी

Share Now :

WhatsApp

अररिया: खाड़ी देशों में जारी तनाव और एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने की आशंकाओं के बीच अररिया जिले में गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं में अचानक हड़बड़ी देखने को मिल रही है। शुक्रवार सुबह शहर के शिवपुरी इलाके में स्थित गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अररिया में गैस बुकिंग को लेकर अफरा-तफरी
अररिया में गैस बुकिंग को लेकर अफरा-तफरी

स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार, गैस बुकिंग में तकनीकी और समय संबंधी समस्याएं सामने आ रही हैं। ओम नगर वार्ड संख्या 08 के निवासी बीएन सिंह ने बताया कि वे लगातार कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर गैस बुक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें 8 घंटे तक इंतजार का संदेश मिल रहा है। इसके बावजूद उन्हें अभी तक डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) प्राप्त नहीं हुआ है।

एजेंसी पर पहुंचने पर कुछ उपभोक्ताओं को यह जानकारी दी गई कि अगली बुकिंग में 45 दिन का समय लग सकता है, जबकि सामान्य तौर पर शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों के भीतर बुकिंग हो जाती है। इस कारण कई अन्य उपभोक्ता भी एजेंसियों पर पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराते नजर आए।

अररिया में गैस बुकिंग को लेकर अफरा-तफरी
अररिया में गैस बुकिंग को लेकर अफरा-तफरी

हालांकि, गैस एजेंसी प्रबंधन ने स्थिति को सामान्य बताया है। निशा गैस एजेंसी के मैनेजर पंकज कुमार के अनुसार, मार्च महीने में 10,599 सिलेंडरों का वितरण किया गया, जो फरवरी के मुकाबले अधिक है। उन्होंने कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और केवल 2-3 दिनों का मामूली बैकलॉग है। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

जिला प्रशासन ने भी इस संबंध में स्पष्ट किया है कि जिले की सभी 55 गैस एजेंसियों में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। अधिकारियों के मुताबिक, होम डिलीवरी व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित हो रही है और कहीं कोई बड़ी समस्या नहीं है। प्रशासन का मानना है कि अफवाहों के कारण ही लोगों में अनावश्यक घबराहट और भीड़ बढ़ रही है।

अररिया में गैस बुकिंग को लेकर अफरा-तफरी
अररिया में गैस बुकिंग को लेकर अफरा-तफरी

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान से जुड़े तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रभावित होने की खबरों के चलते लोगों में आशंका बढ़ी है। भारत की करीब 60 प्रतिशत एलपीजी आपूर्ति इसी क्षेत्र से प्रभावित हो सकती है, जबकि देश में लगभग 90 प्रतिशत गैस आपूर्ति इसी समुद्री मार्ग से होती है। यही कारण है कि देशभर में गैस बुकिंग का दबाव बढ़ा है।

इसके बावजूद केंद्र और राज्य सरकारें घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने का दावा कर रही हैं। अररिया में भी कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है।

 

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करें और अतिरिक्त स्टॉक जमा करने से बचें। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

10 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content