बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » किशनगंज में दहेज उत्पीड़न की भयावह घटना

किशनगंज में दहेज उत्पीड़न की भयावह घटना

Share Now :

WhatsApp

बिहार के किशनगंज जिले से दहेज उत्पीड़न और महिला पर अत्याचार का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से पीटा और बेहोश होने पर उसे मृत समझकर घर के बाहर फेंक दिया।

किशनगंज में दहेज उत्पीड़न की भयावह घटना
किशनगंज में दहेज उत्पीड़न की भयावह घटना

पीड़िता जीनत परवीन के अनुसार, उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सलीम अनवर से हुई थी। शादी के समय मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार कार, स्कूटी, सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान और फर्नीचर दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार 5 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी।

पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न शुरू हो गया था। समय बीतने के साथ यह प्रताड़ना और बढ़ती चली गई। इस दौरान वह दो बच्चों की मां भी बन चुकी है, लेकिन उसके साथ हो रहे अत्याचार में कोई कमी नहीं आई।

किशनगंज में दहेज उत्पीड़न की भयावह घटना
किशनगंज में दहेज उत्पीड़न की भयावह घटना

महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने कई बार उसे कमरे में बंद कर दिया और खाना-पीना तक बंद कर दिया। जब इस घटना की जानकारी उसके मायके वालों को हुई और वे ससुराल पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें भगा दिया गया।

मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय स्तर पर पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन ससुराल पक्ष उसमें शामिल नहीं हुआ। कुछ समय पहले महिला को घर से निकाल दिया गया था, हालांकि सामाजिक दबाव के चलते वह 24 मार्च को दोबारा ससुराल लौटी।

किशनगंज में दहेज उत्पीड़न की भयावह घटना
किशनगंज में दहेज उत्पीड़न की भयावह घटना

पीड़िता का आरोप है कि ससुराल लौटते ही उसके साथ फिर से मारपीट की गई। इस दौरान उसके देवरों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास भी किया। मारपीट के दौरान जब वह बेहोश हो गई, तो ससुराल वालों ने उसे मृत समझकर घर के बाहर फेंक दिया।

होश में आने के बाद महिला किसी तरह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके पहुंची। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशनगंज में दहेज उत्पीड़न की भयावह घटना
किशनगंज में दहेज उत्पीड़न की भयावह घटना

यह घटना न सिर्फ दहेज प्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करती है, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content