बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » अररिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में करोड़ों की स्मैक बरामद

अररिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में करोड़ों की स्मैक बरामद

Share Now :

WhatsApp

अररिया जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले 15 दिनों में पुलिस ने करीब 1 किलो 13.3 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत सवा करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान नशे के कारोबार से जुड़े 673 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि शराबबंदी के बाद जिले में नशे के स्वरूप में बदलाव देखा गया है। अब नशे का झुकाव सूखे नशे जैसे स्मैक और गांजा की ओर तेजी से बढ़ा है। इसी को देखते हुए पुलिस मिशन मोड में लगातार कार्रवाई कर रही है।

अररिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में करोड़ों की स्मैक बरामद
अररिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में करोड़ों की स्मैक बरामद

एसपी के अनुसार, हाल में जब्त की गई स्मैक की मात्रा पिछले एक वर्ष की औसत बरामदगी से भी अधिक है, जो इस बात का संकेत है कि जिले में नशा तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है।

पुलिस की कार्रवाई सिर्फ स्मैक तक सीमित नहीं रही। जनवरी और फरवरी में चलाए गए अभियान के दौरान 31 क्विंटल गांजा भी जब्त किया गया था, जो पिछले पूरे साल की बरामदगी के बराबर है। इसके अलावा, 3 अवैध हथियार, 12 कारतूस और 1800 लीटर से अधिक विदेशी व नेपाली शराब भी पुलिस ने बरामद की है।

अररिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में करोड़ों की स्मैक बरामद
अररिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में करोड़ों की स्मैक बरामद

अभियान के दौरान नशे के कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों को भी जब्त किया गया है, जिससे तस्करों के नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ा है।

एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि किसी भी क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार होता दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और कार्रवाई तुरंत की जाएगी।

अररिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में करोड़ों की स्मैक बरामद
अररिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में करोड़ों की स्मैक बरामद

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

16 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *