बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » बिहार न्यूज़ » किशनगंज में पेरिस ओलंपिक 2024 का लाइव प्रसारण

किशनगंज में पेरिस ओलंपिक 2024 का लाइव प्रसारण

Share Now :

WhatsApp

जिलाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देशानुसार, किशनगंज जिला में पेरिस ओलंपिक 2024 के खेलों के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

                                                                                   इस पहल के तहत, जिले के विभिन्न स्कूलों जैसे जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (दिघलबैंक, खगड़ा, पोठिया), बी.एस.एफ. केंद्रीय विद्यालय और अन्य स्थानों पर ओलंपिक खेलों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Advertisement

                                                                      जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है। इसके अतिरिक्त, आम नागरिक भी खेल भवन और अशोक भवन जाकर पेरिस ओलंपिक का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। इस तरह की व्यवस्था से खेलों के प्रति रुचि और उत्साह को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

Leave a Comment

error: jantaexpress is copyright content