बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: नशे में धुत होमगार्ड जवान की कार से टक्कर

Share Now :

WhatsApp

बिहार के कटिहार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि शराब के नशे में लापरवाही से कार चला रहे एक होमगार्ड जवान ने दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी, जिसमें 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 12 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: नशे में धुत होमगार्ड जवान की कार से टक्कर
कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: नशे में धुत होमगार्ड जवान की कार से टक्कर

यह घटना कटिहार के कोलासी पुल के पास हुई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर नीचा टोला निवासी 19 वर्षीय जिशान अहमद के रूप में की गई है। वहीं उसका छोटा भाई मोहम्मद निशार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: नशे में धुत होमगार्ड जवान की कार से टक्कर
कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: नशे में धुत होमगार्ड जवान की कार से टक्कर

परिजनों के अनुसार, जिशान अहमद अपने छोटे भाई निशार के साथ कोलासी इलाके से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नगर थाना में तैनात होमगार्ड जवान बिट्टू कुमार यादव की तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चला रहा जवान शराब के नशे में था और वाहन गलत दिशा से आ रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीय पहल करते हुए दोनों घायलों को कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: नशे में धुत होमगार्ड जवान की कार से टक्कर
कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: नशे में धुत होमगार्ड जवान की कार से टक्कर

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद जिशान अहमद को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहम्मद निशार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपी होमगार्ड जवान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और शराब पीकर वाहन चलाने जैसी गंभीर लापरवाही के खतरों को उजागर कर दिया है।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

64 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content