बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

कटिहार में सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा संपन्न

Share Now :

WhatsApp

 

कटिहार में सिविल कोर्ट के पियर्सन-जनरल और ऑर्डिनरी पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। जिले के 15 अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कुल 6264 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियाँ की थीं।

कटिहार में सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा संपन्न
कटिहार में सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा संपन्न

परीक्षा से पहले जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर नोडल पदाधिकारी और वरिष्ठ उप समाहर्ता मेराज जमील की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जोनल पदाधिकारी, गश्ती पदाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चली।

कटिहार में सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा संपन्न
कटिहार में सिविल कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा संपन्न

सुरक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों में कड़े नियम लागू किए गए थे। अभ्यर्थियों को बैग, मोबाइल फोन, पर्स, घड़ी, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेजर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं थी। अभ्यर्थियों को केवल दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, पहचान पत्र की मूल और सत्यापित प्रति, तथा एक बॉल प्वाइंट पेन साथ लाने की अनुमति थी।

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सख्ती से तलाशी ली गई। जूते पहनकर आने की अनुमति थी, लेकिन जांच के दौरान उन्हें उतारकर जांच की गई। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला कर्मियों द्वारा और पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष कर्मियों द्वारा की गई, ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित रहे।

जिला प्रशासन ने कहा कि इस बार परीक्षा में शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और किसी भी प्रकार की अनुचित घटना को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी गई।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

58 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content