किशनगंज। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (जी.ई.सी.) किशनगंज के स्टार्टअप सेल द्वारा “लीगल एंड कंप्लायंस क्लिनिक्स” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों एवं नवोद्यमियों को स्टार्टअप, जीएसटी, कराधान, बौद्धिक संपदा अधिकार, फाउंडर एग्रीमेंट तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्राचार्य डॉ. भगवान श्री राम ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए नवाचार एवं उद्यमिता की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। फैकल्टी इंचार्ज प्रो. देवा नंद पटेल ने कहा कि स्टार्टअप बिहार युवाओं को अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने का अवसर प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम में जिला अवर निबंधक मोहम्मद अनवर आलम, जिला समन्वयक मोहम्मद माहिन रज़ा, महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल, उप आयुक्त अर्जुन कुमार एवं परियोजना प्रबंधक धनंजय कुमार ने स्टार्टअप से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया, कर प्रणाली एवं सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान छात्रों ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। कार्यक्रम में कई शिक्षक, अधिकारी एवं छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।










