बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत

Share Now :

WhatsApp

 

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

यह हादसा मीरगंज थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे पर स्थित एक गोदाम के पास हुआ। मृतक की पहचान मीरगंज के जामा मस्जिद टोल निवासी स्वर्गीय मो. मसीद के 22 वर्षीय बेटे मो. छोटू के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक दिलीप कुमार, वर्मा कॉलोनी, मीरगंज का रहने वाला है।

स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत
स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत

बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, मो. छोटू अपने दोस्त दिलीप कुमार के साथ बाजार जाने के लिए बाइक पर निकला था। बाजार से लौटते समय जैसे ही वे स्टेट हाइवे के पास स्थित गोदाम के पास पहुंचे, तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मो. छोटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत
स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत

चालक मौके से फरार, भीड़ ने दी मदद

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत दोनों को GMCH पूर्णिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मो. छोटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दिलीप कुमार का इलाज अस्पताल में जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कॉर्पियो का चालक हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस कर रही जांच, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

इस दर्दनाक घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और स्थानीय लोग प्रशासन से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अधिक ताजा खबरों के लिए पढ़ें JebNews

60 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content