बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

बिहार में गुरुकुलम निर्माण हेतु प्रदेश कमिटी का किशनगंज में गठन

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: अंतर्राष्ट्रीय सनातन सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाल व्यास अमन शास्त्री ने 26 अप्रैल 2025 को एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने सनातन और वैदिक संस्कारों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बिहार प्रदेश कमिटी का गठन किया। इस कमिटी का मुख्य उद्देश्य ‘गुरुकुलम’ निर्माण के लिए कार्य करना और इस महान संकल्प की पूर्ति करना है।

लेटर पेड

कमिटी के गठन के साथ ही पदों पर नियुक्ति की घोषणा की गई है:

प्रदेश अध्यक्ष: दीपक कुमार पुतिन, सचिव: विजय विज्ञान देब, प्रदेश महामंत्री: अरविन्द मंडल, प्रदेश कोषाध्यक्ष: पंकज कुमार मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता: श्री शुशांत गोप, इसके अतिरिक्त, अमन शास्त्री ने सभी पदाधिकारियों को जिला कमिटी निर्माण और विस्तार, और गुरुकुलम सदस्यता अभियान के लिए अधिकृत किया है। अमन शास्त्री ने इस अवसर पर कहा कि ‘गुरुकुलम’ का निर्माण न केवल भारतीय संस्कृति और शिक्षा को एक नई दिशा देगा, बल्कि यह युवा पीढ़ी को अपने पारंपरिक मूल्यों से जोड़ने में भी मदद करेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की कि वे इस परियोजना को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता और समर्पण से काम करें।

213 Views

Other News

error: JEB News is copyright content