बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » अमौर थाना परिसर में हवलदार का हत्या/आत्महत्या संदिग्ध मामला

अमौर थाना परिसर में हवलदार का हत्या/आत्महत्या संदिग्ध मामला

Share Now :

WhatsApp

पूर्णिया: अमौर थाना परिसर के गार्ड आवास से बुधवार को एक हवलदार का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान आलमनाथ भूइयां के रूप में हुई है, जिनका मूल पता जिला देवघर, झारखंड बताया गया है।

अमौर थाना परिसर में हवलदार का हत्या/आत्महत्या संदिग्ध मामला
अमौर थाना परिसर में हवलदार का हत्या/आत्महत्या संदिग्ध मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10 बजे कैंटीन का रसोइया रोज की तरह भोजन देने गार्ड आवास पहुँचा। जब उसने दरवाजा खुला पाया और अंदर गया, तो हवलदार जमीन पर पड़े हुए थे। उनके गले में गोली लगने का गंभीर जख्म था और चारों ओर खून फैला हुआ था।

अमौर थाना परिसर में हवलदार का हत्या/आत्महत्या संदिग्ध मामला
अमौर थाना परिसर में हवलदार का हत्या/आत्महत्या संदिग्ध मामला

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हवलदार ने सुबह लगभग 8 बजे अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद 8 से 10 बजे के बीच क्या हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना को लेकर रहस्य बना हुआ है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी साजिश के तहत हत्या की गई है।

अमौर थाना परिसर में हवलदार का हत्या/आत्महत्या संदिग्ध मामला
अमौर थाना परिसर में हवलदार का हत्या/आत्महत्या संदिग्ध मामला

सूचना मिलते ही बायसी एसडीपीओ जितेंद्र पांडे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेरकर सुरक्षित किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम (FSL) को बुलाकर पूरी वैज्ञानिक और बैलिस्टिक जांच शुरू की गई।

पुलिस का कहना है कि बैलिस्टिक और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या है या हत्या का। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

अमौर थाना परिसर में हवलदार का हत्या/आत्महत्या संदिग्ध मामला
अमौर थाना परिसर में हवलदार का हत्या/आत्महत्या संदिग्ध मामला

इस बीच, घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस तैनाती की गई है और जांच जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

25 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content