बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

ऐतिहासिक खगड़ा मेला में खिलौनों की दुकान में लगी आग

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक खगड़ा मेला में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अफसर कॉलोनी के सामने स्थित एक खिलौनों की दुकान में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के वक्त मेला परिसर में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे कुछ देर के लिए भय और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

 ऐतिहासिक खगड़ा मेला में खिलौनों की दुकान में लगी आग
ऐतिहासिक खगड़ा मेला में खिलौनों की दुकान में लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खगड़ा मेला ग्राउंड में प्लास्टिक और खिलौनों से भरी दुकान में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। प्लास्टिक का सामान अधिक होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाकर मेले की कमेटी को सूचना दी।

 ऐतिहासिक खगड़ा मेला में खिलौनों की दुकान में लगी आग
ऐतिहासिक खगड़ा मेला में खिलौनों की दुकान में लगी आग

सूचना मिलते ही मेला समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और तुरंत किशनगंज फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद बिजली मिस्त्री ने बिजली कनेक्शन को सुरक्षित रूप से काट दिया, जिससे किसी दूसरी दुकान या क्षेत्र में आग फैलने से रोका जा सका।

मेले में मौजूद लोगों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही किसी के घायल होने की सूचना है।

 ऐतिहासिक खगड़ा मेला में खिलौनों की दुकान में लगी आग
ऐतिहासिक खगड़ा मेला में खिलौनों की दुकान में लगी आग

आग बुझाए जाने के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई और खगड़ा मेला सुचारू रूप से जारी है। मेला परिसर में लोग झूले, सिनेमा, खिलौने और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी का आनंद लेते नजर आए। माघ पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला खगड़ा मेला सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होने आते हैं। घटना के बावजूद मेले का उत्साह और रौनक बनी हुई है।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

202 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content