बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » अररिया में टाटा मोटर्स शोरूम से 3 कारों की बड़ी चोरी

अररिया में टाटा मोटर्स शोरूम से 3 कारों की बड़ी चोरी

Share Now :

WhatsApp

बिहार के अररिया में मंगलवार देर रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई। महादेव चौक स्थित टाटा मोटर्स के अधिकृत शोरूम को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर दो नई टाटा नेक्सॉन कारें और एक पुरानी कार लेकर फरार हो गए। चोरी गई गाड़ियों की कुल कीमत 30 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

अररिया में टाटा मोटर्स शोरूम से 3 कारों की बड़ी चोरी
अररिया में टाटा मोटर्स शोरूम से 3 कारों की बड़ी चोरी

शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, चोरों ने शोरूम के मुख्य शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। कारों के अलावा, चोर सीसीटीवी कैमरों का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) और इनवर्टर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना का फुटेज प्राप्त करना मुश्किल हो गया है। इससे स्पष्ट है कि अपराधियों ने पहचान छिपाने की पूरी कोशिश की।

अररिया में टाटा मोटर्स शोरूम से 3 कारों की बड़ी चोरी
अररिया में टाटा मोटर्स शोरूम से 3 कारों की बड़ी चोरी

सुबह सामने आई वारदात

शोरूम के टीम लीडर तंजीब आलम ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे उनके भाई ने शोरूम के सामने उनकी पुरानी कार खड़ी देखी। सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला और शोरूम से तीनों कारें गायब थीं।

चोरी की गई दोनों नई कारें टाटा नेक्सॉन के मिड-वेरिएंट मॉडल की थीं। पुरानी कार को चोर शोरूम के ठीक सामने यादव कॉलेज के पास सर्विस रोड पर छोड़ गए। इससे आशंका जताई जा रही है कि वे जल्दबाजी में फरार हुए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही अररिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र कुमार, एसडीपीओ सुशील कुमार और नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में छानबीन और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब शोरूम के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

64 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content