बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » बहादुरगंज सीएचसी में प्रसूता को दी गई एक्सपायरी जच्चा-बच्चा किट, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश

बहादुरगंज सीएचसी में प्रसूता को दी गई एक्सपायरी जच्चा-बच्चा किट, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक प्रसूता को प्रसव के बाद दी गई जच्चा-बच्चा किट में एक्सपायरी सामग्री मिलने से परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के बाद मंगलवार की रात दर्जनों की संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल परिसर पहुंच गए और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

बहादुरगंज सीएचसी में प्रसूता को दी गई एक्सपायरी जच्चा-बच्चा किट, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश
बहादुरगंज सीएचसी में प्रसूता को दी गई एक्सपायरी जच्चा-बच्चा किट, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार की महिला को सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर बहादुरगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद स्वास्थ्य केंद्र की ओर से उन्हें जच्चा-बच्चा किट प्रदान की गई, जिसे आमतौर पर प्रसूता और नवजात की देखभाल के लिए दिया जाता है।

परिजनों का आरोप है कि जब वे घर पहुंचे और किट को खोला, तो उसमें मौजूद सभी खाद्य सामग्री एक्सपायरी निकली। किट में शामिल दलिया, घी, बिस्कुट, चॉकलेट समेत अन्य सामान की एक्सपायरी तिथि 12 दिसंबर 2025 बताई जा रही है, जो पहले ही समाप्त हो चुकी थी।

बहादुरगंज सीएचसी में प्रसूता को दी गई एक्सपायरी जच्चा-बच्चा किट, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश
बहादुरगंज सीएचसी में प्रसूता को दी गई एक्सपायरी जच्चा-बच्चा किट, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश

यह मामला सामने आने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। उनका कहना था कि इस तरह की लापरवाही से मरीजों की जान को खतरा हो सकता है।

घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वशीकुर रहमान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि एक्सपायरी खाद्य सामग्री का सेवन किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

बहादुरगंज सीएचसी में प्रसूता को दी गई एक्सपायरी जच्चा-बच्चा किट, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश
बहादुरगंज सीएचसी में प्रसूता को दी गई एक्सपायरी जच्चा-बच्चा किट, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश

वहीं, पूरे मामले पर सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित किए जाने वाले सामान की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बहादुरगंज सीएचसी में प्रसूता को दी गई एक्सपायरी जच्चा-बच्चा किट, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश
बहादुरगंज सीएचसी में प्रसूता को दी गई एक्सपायरी जच्चा-बच्चा किट, परिजनों का हंगामा, जांच के आदेश

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

12 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content