बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

किशनगंज में साप्ताहिक बैठक, बाल विवाह एवं महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: बिहार के किशनगंज प्रखंड में आयोजित साप्ताहिक बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में रोशनी परवीन द्वारा बाल विवाह, महिला सशक्तिकरण, और विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में किशोर किशोरी ग्रुप को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी विस्तार से विचार किया गया।

कार्यक्रम फोटो

बाल विवाह और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर चर्चा करते हुए, रोशनी परवीन ने बाल विवाह एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए कदम उठाने की बात कही। इसके साथ ही, सिलाई सेंट्रो का जिले के अलग-अलग हिस्सों में खोलने पर भी विचार किया गया, ताकि गरीब तबके के लोगों को रोजगार का अवसर मिल सके।

रोशनी परवीन, फाइल फोटो

बैठक में मौजूद लोगों ने इन सभी मुद्दों पर सहमति जताई, इस बैठक के माध्यम से किशनगंज प्रखंड में सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के मार्ग में महत्वपूर्ण कदम उठाने का संकल्प दिखाया गया है। इसके माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया गया है।

167 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content