बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

पूर्णियां: पूर्व मेयर के घर चोरी की योजना CCTV फुटेज में 2 चोर करते दिखे रेकी

Share Now :

WhatsApp

पूर्णिया में पूर्व मेयर सविता सिंह के घर में हुई 50 लाख के जेवर समेत 7 हजार कैश की भीषण चोरी मामले में चोरों की तस्वीर सामने आई है। इसमें 2 चोर उसी रात 2:09 AM के आसपास पूर्व मेयर सविता सिंह के घर की ओर चक्कर लगाते और रेकी करते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं, सीसीटीवी फुटेज में कैद दोनों की तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस अब इनकी पहचान और धर-पकड़ में जुट गई है। पूर्व मेयर के घर के पास लगे सीसीटीवी में कैद 2 चोरों को 5 जुलाई रात 2:09 AM पर पूर्व मेयर के घर की ओर चक्कर लगाते और रेकी करते देखा जा सकता है।

एक ने अपने सिर पर गमछा आसमानी गंजी और काले रंग की हाफ पैंट और चप्पल पहन रखी है। दूसरा व्हाइट ब्लैक हाफ शर्ट जींस और चप्पल में दिख रहा है।बता दें कि रविवार शाम मधुबनी थाना के शास्त्री नगर इलाके स्थित पूर्व मेयर सविता सिंह के घर बंद कर सपरिवार बड़हरा कोठी के बालूटोल गांव रिश्तेदार के घर श्राद्धकर्म में शामिल होने गए थे। इसी का फायदा उठाकर दोनों चोर घर में घुसे।

Advertisement
180 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content