बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत, किशनगंज में 12,921 परीक्षार्थी शामिल

इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत, किशनगंज में 12,921 परीक्षार्थी शामिल

Share Now :

WhatsApp

 

बिहार में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत आज, 2 फरवरी से हो गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित यह परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। राज्य भर में परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत, किशनगंज में 12,921 परीक्षार्थी शामिल
इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत, किशनगंज में 12,921 परीक्षार्थी शामिल

किशनगंज जिले में इंटर परीक्षा के लिए कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिले से कुल 12 हजार 921 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहले दिन विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए बायोलॉजी की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि दूसरी पाली में कला और वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा ली जा रही है।

परीक्षा समिति की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत, किशनगंज में 12,921 परीक्षार्थी शामिल
इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत, किशनगंज में 12,921 परीक्षार्थी शामिल

इंटरमीडिएट परीक्षा को नकल मुक्त, शांतिपूर्ण और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए किशनगंज जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। इस वर्ष फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता पर तुरंत रोक लगाई जा सके।

जिलाधिकारी विशाल राज ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा संचालन में पूरी सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी 20 परीक्षा केंद्रों पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत, किशनगंज में 12,921 परीक्षार्थी शामिल
इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत, किशनगंज में 12,921 परीक्षार्थी शामिल

पहले स्तर के तहत परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी की गहन तलाशी ली जा रही है। दूसरे स्तर में सभी परीक्षा कक्षों और प्रवेश द्वारों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। वहीं तीसरे स्तर पर हर परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नकल या किसी भी प्रकार के कदाचार में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में केंद्राधीक्षक से लेकर परीक्षार्थी तक, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

 

41 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content