रिपोर्ट: मनोवर आलम
बता ते चलें की किशनगंज में जन सुराज पार्टी ने एक महत्वपूर्ण बैठक में ज़िला कार्यवाहक समिति की घोषणा की। शहर के बज्मे आदब लाइन उर्दू कम्युनिटी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कोर कमिटी के सदस्य मुहम्मद दोजा उर्फ (बॉबी) और अरविंद कुमार झा ने पार्टी के नवनियुक्त ज़िला पदाधिकारियों की घोषणा की और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की।

नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष ने ज़िले के सर्वांगीण विकास के लिए अपने संकल्प को व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर क्षेत्र के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। वहीं, जिला संयोजक ने पार्टी की आगामी विधानसभा चुनावों में मजबूती से उपस्थिति का दावा किया, और कहा कि जन सुराज बिहार में नई राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरेगी।

इस कार्यक्रम में संगठन महासचिव अजय कुमार साह, महिला जिलाध्यक्ष राजिया सुल्ताना समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की प्राथमिकताओं पर जोर देते हुए बताया गया कि जन सुराज का मुख्य उद्देश्य बिहार के सभी वर्गों को समान भागीदारी दिलाना है।
आगामी 2 अक्टूबर को जन सुराज एक करोड़ संस्थापक सदस्यों के साथ बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनने की ओर अग्रसर है।












One thought on “किशनगंज में जन सुराज की बड़ी घोषणा, ज़िला कार्यवाहक समिति का गठन और आगामी चुनावों की रणनीति तय”
6m9i4f