बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

डॉ. नूर आलम की अध्यक्षता में जेडीयू किशनगंज की समीक्षा बैठक, संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के जिला कार्यालय किशनगंज में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता किशनगंज जदयू नगर अध्यक्ष डॉक्टर नूर आलम ने की।

बैठक

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में किशनगंज विधानसभा प्रभारी श्री शफाउर रहमान उर्फ लड्डू साहब और जदयू के प्रदेश महासचिव श्री प्रहलाद सरकार मौजूद थे। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता, जैसे पूर्व जिला अध्यक्ष बुलंद अख्तर हाशमी, फिरोज अंजुम, जिला उपाध्यक्ष अनूप त्रिपाठी, विजय रामदास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एहतशाम अंजुम सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

बैठक के दौरान प्रदेश महासचिव प्रहलाद सरकार ने संगठन की मजबूती के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनज़र पार्टी को जमीनी स्तर पर और भी मजबूत किया जाना चाहिए। विधानसभा प्रभारी श्री शफाउर रहमान ने पार्टी के सदस्यों को जल्द ही प्रखंड स्तर पर सभी पंचायतों का दौरा कर संगठन की धार को तेज करने का निर्देश दिया।

ग्रुप फोटो

डॉक्टर नूर आलम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन की अहमियत पर जोर दिया और सभी सदस्यों को संगठित होकर पार्टी के लक्ष्य की दिशा में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर सदस्य की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Advertisement

बैठक के अंत में, पार्टी के वरिष्ठ नेता बुलंद अख्तर हाशमी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

1,017 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content