बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

बहादुरगंज के इस गांव में आज भी जलजमाव से बेहाल लोग, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर संकट, रोशनी परवीन ने किया निरीक्षण, स्थानीय लोगों को किया जागरूक

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज: बहादुरगंज प्रखंड के नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 गोपालपुर का एक दर्दनाक दृश्य सामने आया है, जहां आज भी बाढ़ और जलवायु परिवर्तन के कारण लोग हर रोज़ कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

NYCC टीम का निरीक्षण

इस क्षेत्र के हालात इतने बदतर हैं कि यहां अब तक न तो किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान दिया और न ही सरकारी राहत का कोई प्रभावी प्रयास हुआ है। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर, नेशनल यूथ क्लाइमेट चैंपियन रोशनी परवीन ने इस इलाके का दौरा किया और यहां की समस्याओं का निरीक्षण किया।

जल जमाव से परेशान ग्रामीण

अपने दौरे में उन्होंने पाया कि जलभराव और बाढ़ के कारण क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य समस्याओं, मिट्टी के कटाव और जलजनित बीमारियों से जूझ रहे हैं। रोशनी परवीन ने लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें बताया कि बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है और बाढ़ आने पर किन उपायों को अपनाकर जान-माल की सुरक्षा की जा सकती है।

निरीक्षण करते रोशनी परवीन

उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार हर व्यक्ति जलवायु की चुनौतियों से मुकाबला करने में अपनी भूमिका निभा सकता है। रोशनी परवीन ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि वे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस क्षेत्र की समस्याओं का हल करवाने का प्रयास करेंगी।

355 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content