बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

चचेरे भाई ने शादी का झांसा देकर किया शोषण, युवती बनी बिन ब्याही मां, न्याय के लिए दर-दर भटक रही है युवती, JEB News

Share Now :

WhatsApp

बता ते चलें कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक युवती, जिसे शादी का वादा देकर उसका चचेरा भाई लगातार शारीरिक शोषण करता रहा, अब 14 दिन के नवजात बच्चे के साथ न्याय की गुहार लगाने को मजबूर है।

नवजात शिशु के साथ युक्ति

प्रेम, धोखा और शोषण की कहानी मनियारी थाना क्षेत्र की रहने वाली इस युवती ने बताया कि उसका चचेरा भाई पिछले एक साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी ने उस पर गर्भपात का दबाव बनाया। लेकिन युवती ने बच्चे को जन्म देने का निर्णय लिया। पुत्र के जन्म के बाद आरोपी और उसके परिवार ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

Advertisement

युवती ने न्याय के लिए मनियारी थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन थानेदार ने मामला दर्ज करने से इनकार करते हुए इसे गांव की पंचायत के जरिए सुलझाने की सलाह दी। वहीं, पुलिस के सामने आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर फिर से युवती को गुमराह करने की कोशिश की।

शिकायत करती महिला

निराश होकर पीड़िता ने ग्रामीण एसपी विद्यासागर से मुलाकात की और अपनी आपबीती सुनाई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, “शादी का झांसा देकर यौन शोषण और निकाह से इनकार के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता का कहना है, “मेरे साथ शादी का वादा कर धोखा दिया गया। अब मैं अपने नवजात बच्चे के साथ न्याय के लिए दर-दर भटक रही हूं। JEB News

JEB News
299 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content