बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » श्री श्री रविशंकर के पूर्णिया आगमन से पहले विशाल शोभायात्रा

श्री श्री रविशंकर के पूर्णिया आगमन से पहले विशाल शोभायात्रा

Share Now :

WhatsApp

पूर्णिया: आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के पूर्णिया आगमन से पहले गुरुवार को एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गाजे-बाजे के साथ विभिन्न संगठनों के सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनमें ढोल-ताशे, रथ और बाइक कार का विशाल काफिला था। यात्रा के दौरान मुख्य संयोजक डॉ. ए के गुप्ता, मेयर विभा कुमारी और उनके पति जितेन्द्र यादव, नीलम अग्रवाल ने गुरुदेव के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव में हिस्सा लिया।

यह शोभायात्रा दोपहर करीब 11:30 बजे रंगभूमि मैदान से निकाली गई, जो थाना चौक, मधुबनी बाजार, डालर हाउस चौक, नगर निगम चौक, आर एन साह चौक, भट्टा बाजार, रजनी चौक, लाइन बाजार होते हुए गुलाब बाग जीरो माइल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में 11 संस्थाओं के सैकड़ों लोग और आर्ट ऑफ़ लिविंग के अनुयायी शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता और आर्ट ऑफ़ लिविंग बिहार के एपेक्स सदस्य नीलम अग्रवाल ने शहरवासियों से महासत्संग में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि 8 मार्च की संध्या 5 बजे रंगभूमि मैदान में महासत्संग का आयोजन होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। विशाल पंडाल और मंच तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि आर्ट ऑफ़ लिविंग के स्वयंसेवक शहर से लेकर दूर-दराज गांवों तक घर-घर, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर गुरुदेव के कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण पत्र वितरित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आयोजन स्थल पर आने-जाने, पार्किंग, बैठने, सुरक्षा, चिकित्सा और पेयजल की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। विशेष रूप से माता-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।

शहरवासियों से अपील की गई है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाकर महासत्संग में भाग लें और गुरुदेव के सान्निध्य में आध्यात्मिक उन्नति की ओर कदम बढ़ाएं।

 

50 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content