बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » बिहार न्यूज़ » कटिहार में सड़क निर्माण विवाद, बीच में खड़े किए गए बिजली के खंभे

कटिहार में सड़क निर्माण विवाद, बीच में खड़े किए गए बिजली के खंभे

Share Now :

WhatsApp

कटिहार जिले के कुरसेला नगर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बनाई गई एक सड़क विवादों में घिर गई है। मध्य विद्यालय पश्चिम से मेहर मियां टोला तक बनी इस सड़क के बीच में कई बिजली के खंभे खड़े कर दिए गए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में बड़ी अनियमितताएं हुई हैं। यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित होने के कारण पहले भी पीसीसी सड़क जल्दी ही क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के पोल और हाइटेंशन तारों की वजह से यह सड़क अब उपयोगी नहीं रह पाएगी। उन्होंने इस पर सरकार से सवाल उठाया है कि इस तरह से सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।

इस मामले को लेकर वार्ड 5 के पार्षद राज कुमार साह, विजय मंडल, अवधेश मंडल, चिंता देवी, रूपेश कुमार और सत्यम कुमार ने कड़ी आपत्ति जताई है। इन नेताओं ने जिला प्रशासन से जांच की मांग की और आरोप लगाया कि इस अनियमितता के लिए जिम्मेदार संवेदक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, बरारी के विधायक विजय सिंह ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार साफ तौर पर नजर आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषी संवेदक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, इस मामले पर विभागीय अधिकारियों ने अभी तक कोई टिप्पणी करने से इंकार किया है, लेकिन स्थानीय नेता और निवासी इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

114 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content