बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » क्राइम न्यूज़ » ASI हत्याकांड का मुख्य आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

ASI हत्याकांड का मुख्य आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

Share Now :

WhatsApp

अररिया जिले के फुलकाहा थाना में तैनात एएसआई राजीव रंजन मल्ल की हत्या के मुख्य आरोपी अनमोल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को नेपाल-भारत सीमा के पास से पकड़ा गया। अनमोल यादव नरपतगंज के खैर चंदा गांव का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च की रात फुलकाहा थाना पुलिस की एक टीम अनमोल यादव को गिरफ्तार करने के लिए लक्ष्मीपुर पंचायत गई थी। पुलिस ने उसे पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया, लेकिन तभी आरोपी के साथियों ने पुलिस पर हमला कर उसे छुड़ा लिया। इस हमले में पुलिस और आरोपियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके दौरान एएसआई राजीव रंजन मल्ल अचेत होकर गिर पड़े और बाद में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने फुलकाहा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया और फारबिसगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई।

ASI हत्याकांड का मुख्य आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
ASI हत्याकांड का मुख्य आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

गुरुवार सुबह एसआईटी टीम को एक बड़ी सफलता मिली। टीम ने नरपतगंज थाना क्षेत्र के बगवा बरारपुर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नेपाल की ओर जा रहे एक बाइक सवार को देखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तुरंत पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। आरोपी की पहचान अनमोल यादव के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की। इसके साथ ही आरोपी के बैग से 25 किलो गांजा भी मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं।

ASI हत्याकांड का मुख्य आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
ASI हत्याकांड का मुख्य आरोपी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने 18 नामजद और 20-25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गिरफ्तारी की कार्रवाई में ललित कुमार यादव, प्रभु कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, शंभू यादव, कुंदन यादव और ललन कुमार यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने कहा कि फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी जांच में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और सभी दोषियों को शीघ्र पकड़ा जाएगा।

अधिक नवीनतम समाचारों के लिए पढ़ें JebNews

43 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content