बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

पुलिस ने 26 दिन बाद कब्र से निकाला शव, हत्या का आरोप

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के फतेहपुर थाना क्षेत्र के खनियाँबाद पंचायत के बैरिया गांव में एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को 26 दिन पहले दफनाए गए शव को कब्र से बाहर निकाला। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी विशाल राज के आदेश पर की गई। मृतक का नाम मुजम्मिल है, और उसकी मौत 27 फरवरी 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।

पुलिस ने 26 दिन बाद कब्र से निकाला शव
पुलिस ने 26 दिन बाद कब्र से निकाला शव

भाई ने पत्नी और गांव के युवक पर हत्या का आरोप लगाया

मुजम्मिल के भाई नोमान आलम ने इस संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही युवक सोहेल और उसकी पत्नी अरशदी ने मिलकर उसके भाई की हत्या की। नोमान का कहना है कि उसके भाई की हत्या किसी अज्ञात स्थान पर की गई, और उसके बाद शव को उनके घर के आंगन में रख दिया गया। नोमान ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह इस मामले में थाने में शिकायत करने गए, तो उन्हें कुछ लोगों ने धमकी देकर रोक दिया।

पुलिस ने 26 दिन बाद कब्र से निकाला शव
पुलिस ने 26 दिन बाद कब्र से निकाला शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मामले की पूरी जांच की जा सके। इस कार्रवाई के दौरान टेढ़ागाछ के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर प्रमोद कुमार, थाना अध्यक्ष इजहार आलम, बीबीगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और फतेहपुर थानाध्यक्ष सृष्टि कुमारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है। अब देखना यह है कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है और मामले का असली सच क्या सामने आता है।

अधिक नवीनतम समाचारों के लिए पढ़ें JebNews

57 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content