बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

पूर्णिया में फौजी की ड्रेस में घूमते बदमाश को पुलिस ने दबोचा

Share Now :

WhatsApp

पूर्णिया | पुलिस ने फौजी की ड्रेस में घूम रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। यह बदमाश पुलिस से बचने के लिए फौजी के वेश में पहचान छिपाकर घुम रहा था, लेकिन पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया।

पूर्णिया में फौजी की ड्रेस में घूमते बदमाश को पुलिस ने दबोचा
पूर्णिया में फौजी की ड्रेस में घूमते बदमाश को पुलिस ने दबोचा

घटना के बारे में जानकारी देते हुए मरंगा थाना के एएसआई मनीष कुमार ने बताया कि शनिवार रात को वह गश्ती कर रहे थे। गश्ती के दौरान जब वे NH 31 के पास एमआरएफ टायर शोरूम के समीप पहुंचे, तो सड़क किनारे फौजी की ड्रेस पहने एक युवक खड़ा नजर आया। युवक का अकेला और अंधेरे में खड़ा होना पुलिस को संदिग्ध लगा। पुलिस की गाड़ी देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

पूर्णिया में फौजी की ड्रेस में घूमते बदमाश को पुलिस ने दबोचा
पूर्णिया में फौजी की ड्रेस में घूमते बदमाश को पुलिस ने दबोचा

जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर के सकरा पहाड़पुर निवासी पदुम लाल यादव के बेटे अमरेन्द्र यादव उर्फ बदलू (30) के रूप में हुई है। पुलिस अब बदमाश के अपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वह पहले भी किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल था या नहीं।

पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मरंगा थाना के एएसआई मनीष कुमार, सिपाही सनोज कुमार और सिपाही जितेन्द्र कुमार शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

अधिक नवीनतम समाचारों के लिए पढ़ें JebNews 

57 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content