बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पूर्णिया में गोदाम में भीषण धमाका, युवक गंभीर रूप से घायल

पूर्णिया में गोदाम में भीषण धमाका, युवक गंभीर रूप से घायल

Share Now :

WhatsApp

पूर्णिया :जिले के के. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमनगर गांव में सोमवार देर रात एक गोदाम में अचानक भीषण धमाका हो गया। इस हादसे में सिंटू कुमार (उम्र 30 वर्ष) नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि गोदाम की ईंटें, खिड़कियां और दरवाजे के पल्ले क्षतिग्रस्त होकर चारों ओर बिखर गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।

पूर्णिया में गोदाम में भीषण धमाका
पूर्णिया में गोदाम में भीषण धमाका

 

धमाके से क्षतिग्रस्त हुई गोदाम की इमारत

यह घटना के. नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के आलमनगर गांव में स्थित एक निजी गोदाम में घटी। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों ने बताया कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और पूरा इलाका थर्रा उठा। गोदाम की बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया, वहीं आसपास के कुछ घरों की खिड़कियों में भी दरारें आ गईं।.

पूर्णिया में गोदाम में भीषण धमाका
पूर्णिया में गोदाम में भीषण धमाका

ग्रामीणों में दहशत, मौके पर जुटी भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। विस्फोट के बाद का मंजर काफी भयावह था। मलबे के बीच घायल अवस्था में पड़े युवक को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पूर्णिया में गोदाम में भीषण धमाका
पूर्णिया में गोदाम में भीषण धमाका

रात में अनजान कॉल के बाद निकला था युवक

घायल सिंटू कुमार के पिता मोहन साह ने मीडिया को बताया कि रात करीब 1 बजे किसी अनजान व्यक्ति का फोन उनके बेटे के मोबाइल पर आया था। उस समय घर में सभी लोग सो रहे थे। फोन की घंटी बजने पर उनकी नींद खुली। उन्होंने बेटे से पूछा भी, लेकिन वह बिना कुछ बताए ही घर से निकल गया।

मोहन साह के अनुसार, सिंटू घर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर आलमनगर स्थित गोदाम की ओर गया था। कुछ ही समय बाद ग्रामीणों का फोन आया कि गोदाम में धमाका हुआ है और सिंटू उसमें गंभीर रूप से घायल हो गया है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि गोदाम पूरी तरह से तबाह हो चुका था।

पुलिस कर रही है जांच

घटना की जानकारी देते हुए के. नगर थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि जैसे ही विस्फोट की सूचना मिली, पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए भेजा गया है और घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घायल युवक को किसने फोन किया था और वह गोदाम में किस उद्देश्य से गया था। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

अधिक नवीनतम समाचारों के लिए पढ़ें JebNews 

68 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content