बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

पूर्णिया में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Share Now :

WhatsApp

पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड अंतर्गत बड़ाईदगाह पंचायत के छपरेली गांव के लोगों का वर्षों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। गांव में अब तक पक्की सड़क नहीं बन पाने से नाराज़ ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान घंटों तक यातायात बाधित रहा और लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए।

पूर्णिया में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
पूर्णिया में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गांव तक अब भी नहीं पहुंची पक्की सड़क

वार्ड संख्या 1 स्थित छपरेली गांव के लोगों का कहना है कि आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी उनके गांव तक पक्की सड़क नहीं बनी है। बरसात के मौसम में कीचड़ और गर्मियों में धूल भरे कच्चे रास्तों से गुजरना अब ग्रामीणों के लिए एक बड़ी परेशानी बन गया है। गांव में पहुंचने के लिए जो निजी जमीन से होकर रास्ता निकलता है, वह भी हाल के दिनों में विवादों में घिर गया है। इस रास्ते को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

पूर्णिया में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
पूर्णिया में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गांववासियों ने किया सड़क जाम, प्रशासन को बुलाया गया

विवाद के बाद गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और गुस्से में आकर एमएमजीएसवाई की सड़क पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला। उनकी नाराजगी तब और बढ़ गई जब यह देखा गया कि आसपास के अन्य गांवों में सड़क निर्माण हो चुका है, लेकिन छपरेली गांव अब भी पिछड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया और यातायात को फिर से सामान्य किया गया।

पूर्णिया में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
पूर्णिया में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मुखिया प्रतिनिधि ने दिया भरोसा

मौके पर पहुंचे बड़ाईदगाह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तनवीर आलम ने ग्रामीणों से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा,
“आप लोग थोड़ा सब्र रखें। हम संबंधित जमीन मालिकों से बात कर रहे हैं। रास्ता निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है ताकि गांव को जल्द से जल्द मुख्य सड़क से जोड़ा जा सके।”

पूर्णिया में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
पूर्णिया में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने की अपील

धरना प्रदर्शन में शामिल मोहम्मद सोहराब, मोहम्मद अब्दुल रहीम, मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद जमशेद, मोहम्मद इसरूल, मोहम्मद आलम, सबीना यास्मीन और नूरजहां समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की समस्या के कारण बच्चों की पढ़ाई, बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाना और रोज़मर्रा के कार्य बेहद कठिन हो गए हैं।

पूर्णिया में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
पूर्णिया में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मांग की कि छपरेली गांव को जल्द से जल्द मुख्य सड़क से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके और उनका जीवन थोड़ा सहज बन सके।

अधिक नवीनतम समाचारों के लिए पढ़ें JebNews 

129 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content