बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

अररिया मंडल कारा में बंदी की संदिग्ध मौत

Share Now :

WhatsApp

अररिया मंडल कारा में बंद कैदी सोहराब खान की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक अररिया के पलासी थाना क्षेत्र का निवासी था। जेल प्रशासन का कहना है कि सोहराब की तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अररिया मंडल कारा में बंदी की संदिग्ध मौत
अररिया मंडल कारा में बंदी की संदिग्ध मौत

मामले की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों की भी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस को मौके पर तैनात किया गया।

अररिया मंडल कारा में बंदी की संदिग्ध मौत
अररिया मंडल कारा में बंदी की संदिग्ध मौत

परिजनों का गंभीर आरोप: शव पर चोट और खून के निशान

मृतक के परिजनों का कहना है कि सोहराब के शरीर पर स्पष्ट चोट के निशान हैं, जिससे यह मामला सामान्य मौत नहीं, बल्कि मारपीट कर हत्या का प्रतीत होता है। मृतक के भाई और पत्नी ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता फैसल जावेद यासीन ने भी दावा किया कि सोहराब को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

अररिया मंडल कारा में बंदी की संदिग्ध मौत
अररिया मंडल कारा में बंदी की संदिग्ध मौत

थाने बुलाकर कराए गए दस्तखत, मांगे गए पैसे

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जेल से सुबह फोन कर सोहराब की पत्नी को पलासी थाना बुलाया गया, जहां उनसे सादे कागज पर दस्तखत कराए गए और 500 रुपए की मांग की गई।

अररिया मंडल कारा में बंदी की संदिग्ध मौत
अररिया मंडल कारा में बंदी की संदिग्ध मौत

प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

एएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि मामले की जांच मजिस्ट्रेट की निगरानी में की जा रही है और शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का आश्वासन दिया है।

अधिक ताजा खबरों के लिए पढ़ें JebNews

164 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content