बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » एक्सीडेंट न्यूज़ » पूर्णिया: पॉलिटेक्निक कॉलेज में खुले सोख्ते में गिरा मासूम

पूर्णिया: पॉलिटेक्निक कॉलेज में खुले सोख्ते में गिरा मासूम

Share Now :

WhatsApp

 

पूर्णिया जिले के के.हाट थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कॉलेज कैंपस में खुले पड़े पानी के सोख्ता में गिरने से एक मासूम बच्चे की जान चली गई।

मृतक की पहचान 5 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो सिपाही टोला माता स्थान के रहने वाले सूरज मेहतर का बेटा था। सूरज मेहतर पेशे से सफाईकर्मी हैं और कॉलेज परिसर की सफाई का काम करते हैं।

पूर्णिया: पॉलिटेक्निक कॉलेज में खुले सोख्ते में गिरा मासूम
पूर्णिया: पॉलिटेक्निक कॉलेज में खुले सोख्ते में गिरा मासूम

रविवार की दोपहर करीब 2 बजे सूरज अपने बेटे संतोष और बेटी संतोषी को लेकर कॉलेज की सफाई के लिए पहुंचे थे। सफाई के दौरान दोनों बच्चे कैंपस में खेलने लगे। कैंटीन के पास बने एक बड़े सोख्ता का ढक्कन खुला हुआ था। खेलते-खेलते संतोष का पैर फिसला और वह सीधे पानी से भरे उस सोख्ता में गिर गया।

पूर्णिया: पॉलिटेक्निक कॉलेज में खुले सोख्ते में गिरा मासूम
पूर्णिया: पॉलिटेक्निक कॉलेज में खुले सोख्ते में गिरा मासूम

“अगर सोख्ते का ढक्कन बंद होता तो मेरा बेटा आज जिंदा होता। गार्ड ने भी हमारी बात को हल्के में लिया। ये बहुत बड़ी लापरवाही है।”


घटना की सबसे पहली जानकारी संतोष की बहन संतोषी ने वहां मौजूद गार्ड को दी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि गार्ड ने इस गंभीर सूचना को नजरअंदाज कर दिया। जब गार्ड ने कोई कदम नहीं उठाया तो संतोषी भागती हुई अपने पिता सूरज के पास पहुंची।

 

परिजनों ने फिर खुद ही बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद जब तक संतोष को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिक ताजा खबरों के लिए पढ़ें JebNews

31 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content