बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

किशनगंज में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की समीक्षा बैठक आयोजित

Share Now :

WhatsApp

 

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक रविवार को कजलामनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान को गति देना और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करना था।

बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के विस्तार हेतु वे विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और स्थानीय इकाइयों से फीडबैक लेकर लगातार समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “संगठन की मजबूती किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होती है। हमारा प्रयास है कि हर जिले में पार्टी की उपस्थिति को और प्रभावी बनाया जाए।”

किशनगंज में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की समीक्षा बैठक आयोजित
किशनगंज में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की समीक्षा बैठक आयोजित

डॉ. सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए का हिस्सा है और एनडीए को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी दल मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर जनता से जुड़ें और सरकार की नीतियों को आम लोगों तक पहुँचाएं।

पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी राजेश रंजन ने बैठक में बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर लगातार जिलों का भ्रमण किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी उन लोगों की आवाज़ है, जो अब तक सरकारी सुविधाओं से वंचित रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि हम अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें और उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं।”

किशनगंज में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की समीक्षा बैठक आयोजित
किशनगंज में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की समीक्षा बैठक आयोजित

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. शाहजहां ने जानकारी दी कि सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने की योजना पर कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना है, जिससे चुनावी समय में पार्टी के पास एक सक्रिय कार्यकर्ता नेटवर्क मौजूद हो।

किशनगंज में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की समीक्षा बैठक आयोजित
किशनगंज में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की समीक्षा बैठक आयोजित

बैठक में कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं की उपस्थिति रही जिनमें पंकज जैन, अशोक पासवान, गोपी ऋषि, मोहम्मद वकील, और जुल्फेकार हुसैन उर्फ फकरु प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी नेताओं ने एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया और आगामी चुनावों में पार्टी की भूमिका को और सशक्त बनाने की बात कही।

पार्टी की इस बैठक को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया और यह माना जा रहा है कि इस प्रकार की नियमित समीक्षा और संवाद से संगठन को नया बल मिलेगा।

अधिक ताजा खबरों के लिए पढ़ें JebNews

113 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Other News

error: JEB News is copyright content