बेखौफ जुबां बे बाक अंदाज

Home » लेटेस्ट न्यूज़ » किशनगंज में सड़क हादसा, 100kh की रफ्तार में भिड़े दो ट्रक

किशनगंज में सड़क हादसा, 100kh की रफ्तार में भिड़े दो ट्रक

Share Now :

WhatsApp

किशनगंज जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-327E पर आमने-सामने आ रहे दो तेज रफ्तार ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों की गति लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

किशनगंज में सड़क हादसा, 100kh की रफ्तार में भिड़े दो ट्रक
किशनगंज में सड़क हादसा, 100kh की रफ्तार में भिड़े दो ट्रक

टक्कर के बाद ट्रक में लगी भीषण आग

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक की पेट्रोल टंकी फट गई। टंकी फटते ही इंजन में स्पार्क हुआ और कुछ ही क्षणों में ट्रक आग की लपटों में घिर गया। आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक में चालक और खलासी सवार थे, जिन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के बाद दोनों अंदर से “बचाओ-बचाओ” चिल्लाते रहे, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी पास जाकर मदद नहीं कर सका। लगभग 10 मिनट तक उनकी आवाजें सुनाई देती रहीं, फिर सब कुछ शांत हो गया। आशंका है कि दोनों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं।

किशनगंज में सड़क हादसा, 100kh की रफ्तार में भिड़े दो ट्रक
किशनगंज में सड़क हादसा, 100kh की रफ्तार में भिड़े दो ट्रक

दमकल पहुंचने में देरी का आरोप

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत प्रशासन तथा दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था और दोनों की मौत हो चुकी थी। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

किशनगंज में सड़क हादसा, 100kh की रफ्तार में भिड़े दो ट्रक
किशनगंज में सड़क हादसा, 100kh की रफ्तार में भिड़े दो ट्रक

दूसरे ट्रक के दो लोग गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना में शामिल दूसरे ट्रक के चालक और खलासी को स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।’

किशनगंज में सड़क हादसा, 100kh की रफ्तार में भिड़े दो ट्रक
किशनगंज में सड़क हादसा, 100kh की रफ्तार में भिड़े दो ट्रक

लहसुन लदा था ट्रक, सिलीगुड़ी जा रहा था

जानकारी के मुताबिक, जिस ट्रक में आग लगी, उसमें लहसुन लदा हुआ था और वह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है।

अधिक अपडेट के लिए पढ़ें Jeb News.

24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: JEB News is copyright content